Featured

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर को आयोजित


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर बेनीपुर न्यायालय परिसर से रवाना किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालय के बाहर मुकदमों के निपटारे का बेहतर वैकल्पिक विवाद निपटारे का माध्यम है। इसमें पक्षकार स्वतंत्र रूप से अपनी इच्छा से बिना किसी बाहरी दबाव के आपसी समझौते से मुकदमों को निपटाते हैं। छोटे विवादों को निपटाने का तरीका न्यायिक प्रक्रियाओं की जटिलता से हटकर सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय का सर्वोत्तम तरीका है।
उन्होंने आम जनों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अधिवक्ता संघ के सदस्यों से भी लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही।

मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री ऋषि गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री रौशन कुमार छापोलिया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री रोहित कुमार गुप्ता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, महासचिव संजीव कुमार झा, पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी, अधिवक्ता कृष्ण कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद, अशोक लाल देव, राम विशेष ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *