आपदा से मृत दो व्यक्तियों के आश्रितों को ₹4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान चेक प्रदान
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा अंचल अंतर्गत आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आज राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक माननीय विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा एवं अंचल अधिकारी, सिंहवाड़ा द्वारा प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

अनुग्रह अनुदान प्राप्त करने वाले मृतकों के आश्रितों का विवरण निम्नलिखित है—कविता देवी एवं ममता देवी गैरा वार्ड नंबर-3, पंचायत भराठी,अंचल सिंहवाड़ा।


अंचल अधिकारी, सिंहवाड़ा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आपदा से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

चेक वितरण के दौरान संबंधित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
