Featured

फाइनेंशियल कंसलटेंट आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा ऐतिहासिक निशुल्क आइटीआर फाइलिंग शिविर 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि साथ में आशुतोष कुमार द्विवेदी

दरभंगा। पहली बार ऐतिहासिक नि:शुल्क आइटीआर फाइलिंग एवं वित्तीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को सीएम कॉलेज दरभंगा के सभागार में आयोजित किया गया।

फाइनेंशियल कंसलटेंट आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा सीएम कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं बीसीए के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। शिविर मे लगभग 100 लोगों का निशुल्क इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग किया गया साथ ही टैक्स सेविंग एंड प्लानिंग के संबंध में विषय विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर फाइनेंशियल कंसलटेंट आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया की कुछ वर्ष पूर्व मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था कि अगर इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की सुविधा देश भर मे निशुल्क उपलब्ध कराया जाए तो इससे इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले लोगों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

 

शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने की इच्छा लोगों में बढ़ेगी। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आयकर दिवस के उपलक्ष में मैंने इसकी शुरुआत दरभंगा से किया है। जहां 100 से अधिक लोगों को निशुल्क इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग करवाई गई है। अगर सरकार एवं अन्य कंसल्टेंसी भी निशुल्क सेवा उपलब्ध कराए तो निश्चित रूप से देश में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में एक बड़ा इजाफा दर्ज होगा। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों न

फाइनेंशियल कंसलटेंट आशुतोष कुमार द्विवेदी के इस पहल की सराहना की और कहा की राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी निशुल्क सुविधा मिलने पर निश्चित रूप से सरकार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुस्ताक अहमद ने कहा कि हमें अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी करना चाहिए। जो भी लोग इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं उन्हें निश्चित रूप से इनकम टैक्स फाइल करना चाहिए। वहीं चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने का निशुल्क आयोजन निजी स्तर पर पहली बार दरभंगा में आयोजित हुआ है। इनकम टैक्स रिटर्न भरने के अनेकों फायदे भी होते हैं। डायरेक्ट ओर इनडायरेक्ट दोनों रूप से हम लोग टैक्स देकर अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। वहीं प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2026 से टैक्स रिटर्न भरने में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। पहले टैक्स एसेसमेंट ईयर होता था लेकिन सरकार ने बीते 1 अप्रैल से इसे टैक्स ईयर कर दिया है। सरकार ने सैलरी प्राप्त करने वालों के लिए जुलाई और अन्य के लिए अगस्त तक टैक्स रिटर्न भरने की तिथि निर्धारित की है। वहीं सी एम कॉलेज वाणिज्य विभाग के हेड डॉ. ललित शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में टैक्स पेयर्स की भूमिका अहम होती है। जो भी व्यक्ति आयकर के दायरे में आते हैं उन्हें आयकर रिटर्न भरना कानूनन जिम्मेवारी है। देश मे करीब 9 करोड लोग डायरेक्ट रूप से इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं जिससे सरकार को तैस हजार करोड रुपए प्राप्त होता है। यह राशि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा से चादर, पाग और मोमेंटो प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने की। इस मौके पर टैक्स कंसल्टेंट, चार्टड अकाउंटेंट, वक़ील के साथ ही कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयकर रिटर्न भरने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *