Friday, July 24, 2026
Latest:
Featured

टीबी मुक्त भारत अभियान को को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्राथमिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिए स्क्रीनिंग में तेजी लाने के निर्देश

प्रतिदिन 30 हजार स्क्रीनिंग,एक्स-रे एवं सीबीएनएएटी टेस्ट सुनिश्चित करने का निर्दे

दरभंगा, 22 जुलाई 2026:-

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड में सफल बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन 30 हजार लोगों की गुणवत्तापूर्ण स्क्रीनिंग, एक्स-रे तथा सीबीएनएएटी (CBNAAT) जांच कराई जाए तथा सभी जांच एवं प्रगति प्रतिवेदन को समय पर निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक स्क्रीनिंग गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर टीपीटी के लिए संबंधित सभी मेडिसिन टीबी मरीजों के लिए आशा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को निश्चय पोषण योजना की राशि शनिवार तक उनके खातों में भुगतान करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।उन्होंने एनसीडीओ को अभियान की सतत निगरानी करते हुए मिशन मोड में कार्य कराने तथा स्क्रीनिंग की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही आरबीएसके टीम को महादलित टोलों में विशेष अभियान चलाकर घर-घर स्क्रीनिंग करने तथा संभावित मरीजों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने एनसीडीओ को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा करने को कहा।

बैठक में एनसीडीओ श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *