Thursday, September 10, 2026
Latest:
Featured

थ्री लेयर सुरक्षा का लिया जायजा, 14 नवंबर को सभी 10 विधानसभा के वोटों की होगी काउंटिंग।

थ्री लेयर सुरक्षा का लिया जायजा, 14 नवंबर को सभी 10 विधानसभा के वोटों की होगी काउंटिंग।

डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। समस्तीपुर की 10 विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर की वोटिंग के बाद जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज कैंपस में ईवीएम को तीन लेयर की सुरक्षा में रखा गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने आज समस्तीपुर कॉलेज में ​​स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग, लॉग बुक का वैरिफिकेशन किया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो। उन्होंने विशेष रूप से वज्रगृह के मुख्य द्वार पर लगे डबल लॉकिंग सिस्टम और सुरक्षाकर्मियों की 24 घंटे की तैनाती की समीक्षा की।

 

कुशवाहा ने मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों और सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्वाचन आयोग के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का पालन करते हुए, मतगणना की अगली सूचना तक वज्रगृह की सुरक्षा को अभेद्य बनाए रखें। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव उपरांत मतदान सामग्री की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम रोशन कुशवाहा।

 

निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम रोशन कुशवाहा। एक दिन पहले अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया था निरीक्षण यहां बता दें कि जिले के सरायरंजन में वीवीपैड की पर्ची मिलने के बाद समस्तीपुर स्ट्रॉन्ग रूम का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें कुछ लोग अंदर दिख रहे थे इसके बाद अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया था आज पुनः डीएम ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *