मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बाइपोर्टल एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी।
कमर में दर्द से काफी दिन से परेशान मरीज रंजीत चौपाल दरभंगा में अपना इलाज करा रहे थे, लेकिन उनको ना तो दर्द का सही कारण मालूम चला और ना ही दर्द से निजात मिली।
मरीज सुपौल जिले के रहने वाले हैं तो गांव में कुछ लोगों ने मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बारे में बताया। जिसके बाद वो मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. पवन कुमार से अपना इलाज कराने आए। जहां सटीक एमआरआई जांच के बाद मालूम चला की कमर में नस दबा हुआ है। जिसके बाद न्यूरोसर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और एंडोस्कोपी प्रक्रिया के द्वारा सफल ऑपरेशन किया।
