Featured

मधुबनी में शराबबंदी कानून का सख्त पालन:उत्पाद विभाग ने 64 जगह छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया नरेंद्र कुमार।

उत्पाद विभाग ने 64 जगह छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

 

उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर। मधुबनी में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिला अधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने मंगलवार को बताया कि विशेष अभियान के तहत जिले में 64 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 4 शराब तस्कर और 11 शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने 81 लीटर देसी और 6 लीटर विदेशी शराब जब्त की। एक वाहन भी जब्त किया गया।

 

ड्रोन टीम ने नगवास और खिरहर थाना क्षेत्र के जीरौल गांव में निगरानी की। टीम ने 480 किलोग्राम अर्ध निर्मित शराब का घोल बरामद कर नष्ट किया। इसके अलावा 27 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सभी गिरफ्तार लोगों की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *