Featured

सिटीएसपी ने सुना लोगो की फरियाद।

दरभंगा। सिटी एसपी सागर कुमार ने अपने कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार में पहुंचे लोगो की शिकायत सुन विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग जमीनी विवाद, मारपीट, बलात्कार, लड़की भागने, साइबर क्राइम से जुड़े मामले को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे।सिटी एसपी बारी बारी से फरियादियों को बुलाकर फरियाद सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सकतपुर थाना क्षेत्र से पहुंची एक महिला ने पिस्टल के बल पर दुष्कर्म की घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत लेकर पहुंची थी।महिला का कहना था कि मो अजहरुद्दीन ने पिस्टल के बल पर उनके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कहने पर पति की हत्या का धमकी दिया। इसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन कार्रवाई नही किया जा रहा है। मोरो थाना क्षेत्र से पहुंचे उदय चंद्र यादव ने ढाई साल पहले साइबर क्राइम कर वायलेट से रुपए की निकासी होने और प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद करवाई नही होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे।उन्होंने साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करने और फ्रॉड हुए रुपए वापसी की गुहार लगाई।कमतौल थाना क्षेत्र आए दस्तगीर अंसारी ने बड़े भाई पर पुस्तैनी जमीन में हिस्सा नहीं देने और मारपीट करने की शिकायत लेकर पहुंचे थे।बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पहुंचें फरियादी ने मार्च 2021 में लड़की को भगाने की प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद करवाई नही होने की शिकायत करने पहुंचे थे। उनका कहना था कि लड़की भागने वाले का पूरा विवरण देने के बावजूद थाना की पुलिस दो साल बीतने पर भी लड़की को बरामद नही कर पाई है।परिवार के लोग चक्कर काट रहे है और जहां भी जाते है तो उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है।कोई कार्रवाई नही हो रहा है। दर्जनों लोग जनता दरबार में अलग अलग तरह के मामले में थाना की पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत लेकर पहुंचे थे जिन्हे कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *