Featuredदरभंगाप्रादेशिक

किशोर का शव गंडक नदी से बरामद।

बिहार केबगहा में एक किशोर का शव गंडक नदी से बरामद हुआ है. डुमवलिया स्थित वार्ड नंबर 9 निवासी नंदकिशोर शर्मा के पुत्र सोहित कुमार के रूप में इसकी पहचान हुई है. परिजनों का आरोप है कि शनिवार को लड़के को उसके तीन दोस्त घर से बुलाकर बाहर ले गए. काफी देर बीत जाने के बाद जब लड़का घर नहीं लौटा, तब जाकर परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की. दोस्तों ने बताया कि गंडक नदी में स्नान करते समय उसकी मौत गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को पड़ताल करने में लगी थी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी.

मृतक के पिता नंद किशोर शर्मा ने बताया कि उसके लड़के के तीन दोस्त विक्की, फिरोज और अफसर शनिवार को घर से बुलाकर साथ में ले गए और मोबाइल के लिए नदी में धक्का दे दिया. उसके बाद सभी ने उसे नदी में डूबोकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पटखौली थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कर दी है. उन्होंने पटखौली थाना के पुलिस को लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि तीनों दोस्तों ने मोबाइल के विवाद को लेकर बेटे को नदी में डुबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

सुबह दियारा की तरफ जाने वाले रास्ते में लोगों ने बच्चे के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पटखौली ओपी प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में खुलासा हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है. उन्होंने बताया कि शव को गंडक नदी से बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *