Featured

दरभंगा में लापरवाही पर 2 अधिकारियों का वेतन रोका:मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिखाई उदासीनता।

दरभंगा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर 2 अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर कुमारी रेखा और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदर दरभंगा पवन कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। दोनों अधिकारियों को 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 26 जून से शुरू हुआ है। इसे तय समय में पूरा करना है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कई पत्र जारी किए गए। जिलाधिकारी और संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने समय-समय पर बैठक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश भी दिए।

5 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी की ओर से की गई समीक्षा में दोनों अधिकारियों के जिम्मे आवंटित मतदान केंद्रों पर कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।

लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता

जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने कार्य का समुचित पर्यवेक्षण नहीं किया। यह लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो भारत निर्वाचन आयोग को इनके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *