Featured

महिला संवाद दिवस में दो पालियों में हुई सरकारी योजनाओं पर चर्चा।

महिला संवाद से खुल रही उम्मीदों की राह, बढ़ा आत्मविश्वास।

प्रखंड में महिला संवाद दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दो पालियों में चला। पहली पाली ज्ञान वी.ओ. पंचायत राजपुर में हुई। इसका नेतृत्व टीम लीडर ममता कुमारी ने किया। दूसरी पाली बंधन वी.ओ. पंचायत दशहरा में हुई। इसमें टीम लीडर पिंटू पासवान ने नेतृत्व किया। दोनों पालियों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।बीपीएम अनिमेष कुमार ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, महिला संवाद का उद्देश्य सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देना है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। यह संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों को जानें। योजनाओं का लाभ लें। समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में महिला संवाद रथ के जरिए वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई। इसे देखकर महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। मीना देवी, गीता देवी, शर्मिला देवी थे।

समस्तीपुर महिला संवाद कार्यक्रम से गांव की महिलाएं अब खुलकर अपनी बात रख रही हैं। सरकार और महिलाओं के बीच यह संवाद 18 अप्रैल से समस्तीपुर जिले के 20 प्रखंडों में चल रहा है। हर दिन दो पालियों में यह कार्यक्रम हो रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम में महिलाएं सामाजिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोल रही हैं।

 

वे गांव में उद्योग-धंधा, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, स्कूल, शिक्षा की गुणवत्ता, नाली और जल निकासी, घर में पानी, सड़क तक पहुंच, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार, वृद्धा और विधवा पेंशन, सब्जी मंडी, वाहन स्टैंड, नदी की सफाई और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर अपनी मांग रख रही हैं।महिलाएं दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा और घरेलू हिंसा के खिलाफ भी आवाज उठा रही हैं। वे इन बुराइयों को खत्म करने का संकल्प ले रही हैं। संवाद कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अब अपने अधिकारों और अवसरों को लेकर सजग हो रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *