Featured

दरभंगा में 2 कारोबारियों से 3 लाख की लूट:विरोध करने पर अपराधियों ने पीटा, मधुबनी से सामान खरीदने पहुंचे थे।

दरभंगा में 2 व्यापारियों से हथियार के बल पर 3 लाख की लूट हुई है। विरोध करने पर बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में DMCH में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छानबीन की जा रही है। घटना रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर दूर बेला मोड़ के पास की है।

मधुबनी के घोघरडीहा से रंजीत कुमार अपने चाचा राजकुमार जैन के साथ किराना का सामान खरीदने पहुंचे थे। घायल संजीत ने बताया कि सुबह 9:45 बजे ट्रेन दरभंगा पहुंची। स्टेशन से बाहर निकलकर ऑटो में बैठा। बाइक से 2 युवक पीछा करते हुए आए।

एफसीआई गोदाम के पास ऑटो को रोका। फिर ड्राइवर को पीटने लगे। चाभी थीन लिया। साथ बैठे चाचा राजकुमार को भी बुरी तरह से पीटा। लोहे के कुंडा से हमला किया। मेरे पास झोले में 3 लाख रुपए थे। हथियार सटाकर गोली मारने की धमकी देते हुए रुपए से भरा झोला छीन लिया ।

सदर एसडीपीओ अमीत कुमार डीएमसीएच पहुंचे।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

वहीं, एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि दो लोग मधुबनी से सामान खरीदने दरभंगा पहुंचे थे। ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो में सवार हुए। बेला मोड़ के पास बदमाशों ने ऑटो रुकवाकर मारपीट की और रुपए लूट लिए। शुरुआती जांच में आमने आया है कि बदमाश ट्रेन से ही पीछा कर रहे थे। पीड़ितों का बयान दर्ज किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *