Featured

हद हो गई..! बिहार में कॉलेज से मार्कशीट लेकर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म।

कॉलेज से मार्कशीट लेकर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

बिहार में लगातार आपराधिक वारदातों में इजाफा हो रहा है. हत्या, लूट, रेप की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है. कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर से सारण जिला से सामने आया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

सारण में युवती के साथ दुष्कर्म : दरअसल, मांझी थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. यह घटना शुक्रवार की शाम की है. बताया जाता है कि ताजपुर में एक छात्रा कॉलेज से मार्कशीट लेकर लौट रही है. तभी उसे कुछ अपराधी उठा कर सुनसान जगह पर ले गए. दुष्कर्म करने के बाद उसे छोड़ दिया गया. उसके बाद छात्रा अपने घर पहुंच कर आपबीती बताई.

पीड़िता का कराया गया मेडिकल जांच : शनिवार सुबह में पीड़िता के परिजनों ने इस बाद की सूचना स्थानीय मांझी थाने को दी. शनिवार को मांझी थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.

मांझी थाने में FIR दर्ज :मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. उसके बाद मांझी थाना की पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए छात्रा के बताए हुलिए के अनुसार अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार कारवाई कर रही है. मांझी थानाध्यक्ष अमित राम घटना की पुष्टि की है.

”पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. घटना में शामिल अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”-अमित राम, मांझी थानाध्यक्ष

गांव के युवक ने ही घटना को दिया अंजाम : पुलिस का कहना है कि छात्रा कॉलेज से मार्कशीट निकालकर अपने घर जा रही थी. इसी क्रम में उसके गांव के युवक द्वारा बाइक से छात्रा को घर पहुंचाने की बात बोलकर बैठा लिया. घर पहुंचाने की जगह युवक ने किसी होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *