Featured

18 करोड़ की लागत से बन रहा मॉडर्न स्टेशन भवन:सहरसा में रेलवे के अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण।

पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने सोमवार को सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया। अमृत भारत योजना के तहत 18 करोड़ रुपए की लागत से नया स्टेशन भवन बनाया जा रहा है। यह भवन मई अंतिम सप्ताह तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी।

स्टेशन पर 12 फीट चौड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी जारी है। एजीएम ने स्टेशन परिसर और कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। सहरसा स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सहरसा जंक्शन का निरीक्षण कर रहे महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर के प्रवेश और निकास द्वार को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। रेलवे की अन्य जमीनों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

सहरसा से अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना भी विचाराधीन है। रेलवे सूत्रों के अनुसार भविष्य में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की भी संभावना है। नए स्टेशन भवन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और यात्री सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *