मधुबनी में फायरिंग, युवक को लगी गोली:नाजीरपुर में आपराधिक रिकॉर्ड वाला राहुल घायल।
घायल युवक की फोटो घायल युवक की फोटो मधुबनी के नाजीरपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान जगतपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। रिश्तेदार के घर आया था, अपराधियों ने मारी गोली जानकारी के मुताबिक, राहुल अपने रिश्तेदार के घर नाजीरपुर आया हुआ था।
तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने घायल राहुल को पहले मधुबनी सदर अस्पताल लाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया। मौके से गोलियों के खोखे बरामद
मौके से गोलियों के खोखे बरामद राहुल का आपराधिक इतिहास, जांच जारी पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घायल राहुल का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। रहिका थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
