Thursday, October 1, 2026
Latest:
Featured

बेगूसराय  :  शहादत दिवस पर बेगूसराय में याद किए गए राष्ट्रपिता:डीएम ने कहा- राष्ट्रपिता के जीवन से प्रेरणा लेकर बढ़ें आगे, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गुरुवार को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। बेगूसराय में मुख्य कार्यक्रम स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में आयोजित हुआ। डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष और मेयर पिंकी देवी सहित अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में सभी लोगों ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। दो मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि गांधी जी की जन्मतिथि और पुण्यतिथि दोनों देश के लिए, इतिहास के लिए, संविधान के परिप्रेक्ष्य में हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में उपस्थित अधिकारी और अन्य।
गांधी जी हमारे राष्ट्रपिता हैं, उन्होंने राष्ट्र की दिशा और दशा तय की है। जितने भी पुलिस, प्रशासन और समाज के लोग हैं, गांधी जी की प्रेरणा लेनी चाहिए। छोटे बच्चे भी उन्हें पढ़ते हैं, उनसे प्रेरणा लें। आने वाले समय में हमारे जो युवा हैं, उन्हें गांधी जी से प्रेरणा लेकर अपना जीवन यापन करना चाहिए।

अपने देश और समाज को आगे बढ़ना चाहिए। स्वच्छ भारत और निर्मल भारत की जितनी भी योजना, जितने भी क्रियाकलाप हैं, सब में कहीं-कहीं महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा ली गई है। उनसे सीख ली गई है, उसी से अभियान चल रहा है, उसी को लेकर हम आगे बढ़ते हैं। गांधी जी ने सुनहरे भारत का सपना देखा था, उसका निर्माण करेंगे, उसमें समाज का पूरा योगदान होगा।

कार्यक्रम में उप मेयर अनिता राय, नगर पार्षद शगुफ्ता ताजवर, डॉ. सुरेश प्रसाद राय, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिन्हा, चितरंजन प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर एवं ओएसडी किशन कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *