बेगूसराय : बेगूसराय में अतिक्रमण पर चला जेसीबी:नगर निगम ने दुकानदारों को दिया सामान हटाने का निर्देश, फिर चलाया गया अभियान
बेगूसराय जिला मुख्यालय में अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को देखते हुए एक बार फिर से नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। इसको लेकर आज ट्रैफिक चौक से यह अभियान शुरू किया गया।
नगर निगम के सिटी मैनेजर के नेतृत्व में अचानक नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। पहले दुकानदारों को अपना-अपना समान हटा लेने का निर्देश दिया गया। लेकिन जब कुछ दुकानदार सामान नहीं हटा रहे तो नगर निगम ने जेसीबी चलाना शुरू कर दिया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान
जिसके बाद हड़कंप मच गया। सिटी मैनेजर ने बताया कि शहर में अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कुछ जिद्दी लोग हैं जो बार-बार अतिक्रमण कर लेते हैं।
जिससे शहर की सूरत बिगाड़ रही है। इसी के मद्देनजर आज फिर से अभियान शुरू किया गया है। लोगों को समझना चाहिए कि अतिक्रमण से काफी परेशानी होती है। खासकर बाहर से आने वाले आम लोग और मरीजों को समस्या झेलनी पड़ती है। शहर की सूरत बिगड़ी रहती है, ऐसे में अभियान लगातार जारी रहेगा।
