Featured

बिहार : बिहार में मौसम ने ली करवट, IMD का अलर्ट जारी

बिहार में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस होने लगा है। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ गई है और कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हो रही है।

24 जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि रविवार को भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 28-29 दिसंबर को उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव रहेगा, जिसके चलते बिहार में मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब के पास सक्रिय है। इन कारणों से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का सम्मिलन होने से राज्य में ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है।

 

IMD ने बताया

मौसम विभाग के मुताबिक, 28-29 दिसंबर के बीच पटना और अन्य दक्षिणी जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

तापमान में आई गिरावट

शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि किशनगंज में 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *