Featured

दरभंगा : अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत:दरभंगा में 2 स्थानीय युवकों ने किया धक्का-मुक्की, हृदय गति रुकने से गई जान

दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुना भट्टी वार्ड 14 में बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद एक वृद्ध की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान वार्ड 14 निवासी रंजीत शर्मा (70) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मौत विवाद के दौरान हृदय गति रुकने की वजह से हुई है।

मौत के बाद विलाप करते मृतक के परिजन।
अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद में मौत

मृतक के पुत्र श्रीकांत शर्मा ने बताया कि घर के सामने ही उनके पिता दूध का दुकान चलाते थे। बुधवार को स्थानीय दो युवकों ने निर्माण कार्य के लिए दुकान हटाने को कहा। वे लोग दुकान हटाने के लिए तैयार थे। इतने में आरोही निर्माण करने वाले कंपनी काम के लिए नियुक्त किए गए दो स्थानीय युवक विक्की शाह और प्रकाश पासवान आकर धक्का मुक्की करने लगा।

धक्का मुक्की की वजह से वो गिर गए। वह वहां से घर के अंदर पहुंचे और बेहोश हो गए। इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच लाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृत वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का कहना है कि स्थानीय दो युवकों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर धक्का मुक्की की। उसी दौरान वृद्ध की स्थिति गंभीर हो गई और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *