Featured

मधुबनी : खेत में पड़ा मिला महिला का शव:मधुबनी में आपसी विवाद में मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी गांव के खेत में एक महिला का शव स्थानीय लोगों ने देखा। खेत में शव मिलने की खबर तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मृतक महिला की पहचान मंजू देवी (35) पति ललित महतो भूपट्टी गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतका के पिता अर्जुन महतो ने बताया कि एक ही मोहल्ला में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान ही बच्चों के बीच झगड़ा हुआ। उसी झगड़ा को लेकर ललित राम और उसकी पत्नी, दोनों मंजू देवी के घर पहुंचकर मारपीट करने लगे। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े और ललित राम और उसके पत्नी को शांत करवाया। खेत में काम करने गई थी मंजू देवी कुछ समय बाद मंजू देवी खेत में काम करने के लिए गई। जिसके बाद मंजू देवी घर वापस नहीं आई। धान के खेत में महिला का शव मिला। पत्नी के शव मिलने की खबर गांव के लोगों ने पति को दी। पति ललित महतो ने मंजू देवी की मौत खबर अपने ससुर अर्जुन महतो को दिया, सूचना पाते ही अर्जुन महतो तुरंत ही भूपट्टी गांव पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिली। सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लिया गया। बाबूबरही विधान सभा के एमएलए प्रत्याशी मनोज झा ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पुरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही ललित राम उसकी पत्नी के ऊपर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया। मृतक महिला के दो बच्चे हैं। पति दिल्ली की फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। बाबू बरही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *