बिहार : BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सोने की चेन छीनना चाहते थे हमलावर
बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावर चेन छीनने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष का मर्डर कर दिया.
बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावर चेन छीनने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा पुजारी भी थे.
वारदात पटना सिटी के चौक थाना इलाके में हुई. हमलावर बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा के गले से सोने की चेन छीनना चाह रहे थे, लेकिन मुन्ना शर्मा ने उनका विरोध किया. जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमाटम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार को उनके बेटा का छेका (सगाई) हुआ था. सोमवार की सुबह वह परिवार वालों को टेम्पो में बैठाने के लिए रोड पर आये थे. उनके गले में सोने की चेन थी. अपराधी घात लगाए हुए थे, शिकार के लिए उन्हें ये बुजर्ग दिखे. मौका देखते ही आरोपियों ने सोने की चेन छीनने की कोशिश की.
