Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस को देख नवविवाहिता की जलती लाश छोड़ भागे परिजन, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप 

समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे गुरुवार को पुलिस ने एक नव विवाहिता की लाश बरामद की है. मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी टोले चकमुराद बाजार समिति निवासी कुंदन सदा की पत्नी गुड़िया देवी (20) के रूप में हुई है.

समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे गुरुवार को पुलिस ने एक नव विवाहिता की लाश बरामद की है. मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी टोले चकमुराद बाजार समिति निवासी कुंदन सदा की पत्नी गुड़िया देवी (20) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुड़िया की शादी एक माह पूर्व हुई थी. बता दें कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले गुड़िया को प्रताड़ित किया करते थे. गुरुवार की सुबह गुड़िया की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ससुराल वाले आनन फानन में अंतिम संस्कार करने के लिए रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी बांध किनारे शमशान घाट लेकर गए थे. अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर ही रहे थे कि मौके पर मथुरापुर थाना के एसआई सुप्रिया आर्या पुलिस टीम के साथ पहुंच गई. पुलिस को देखते ही ससुराल वाले फरार हो गए.

12 जुलाई को हुई थी शादी, साथ में गहने और नकद भी ले गई… ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप इधर, पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे. उन लोगों का आरोप है कि गुड़िया को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर या गला दबाकर हत्या कर दी है. मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *