Featured

मधुबनी : निबंधन के बिना चल रहे 150 से अधिक निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, आज से छापेमारी अभियान चलेगा

निबंधन के बिना चल रहे 150 से अधिक निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, आज से छापेमारी अभियान चलेगा
अब तक सिर्फ 287 निजी स्कूल का ही रजिस्ट्रेशन, उनमें भी कई नहीं कर रहे मानक का पालन
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित सैकड़ों निजी स्कूलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मालूम हो कि जिले में सिर्फ 287 निजी स्कूल ही निबंधित हैं जबकि 48 ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया है। जानकारों की माने तो लगभग 450 निजी स्कूल जिले में संचालित हैं। ऐसे में लगभग 170 स्कूल बिना निबंधन के संचालित हैं।

मालूम हो कि अभी सिर्फ 287 स्कूल ही प्र स्वीकृत (क्यूआर कोड वाले) हैं। जबकि पोर्टल पर आवेदन करने वाले निजी स्कूलों की संख्या 437 थी। अगर छोटे निजी स्कूलों की संख्या जोड़ दें तो यह आंकड़ा 450 के पार जाने की बात जानकार बताते हैं। हाल के 11 महीनों में 56 स्कूलों को प्रस्वीकृति दी गई है। वहीं, हाल में राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, मिथिलांचल प्राइड पब्लिक स्कूल, गैलेक्सी 3 जी पब्लिक स्कूल, ड्रीम वैली इंग्लिश स्कूल, नंद निकेतन पब्लिक स्कूल, ग्रीन हील इंटरनेशनल स्कूल, ब्रिलिएंट इंटरनेशनल स्कूल, संत कबीर नेशनल पब्लिक स्कूल सहित जिले विभिन्न प्रखंड में कुल 66 निजी विद्यालय को क्यूआर कोड निर्गत कुछ दिन पूर्व किया गया है। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवानंद झा एवं उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि प्रस्वीकृति कार्य में तेजी लाने की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *