Featuredदरभंगा

दरभंगा में देर शाम जमीनी विवाद में युवक की गला रेत कर हत्या।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 31 के भिगो में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जमालपुर निवासी राजू साहनी के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि रास्ते को लेकर अपने प्रतिद्वंदी से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से गुरुवार को देर शाम रोहित के गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया। चिकित्सकों के द्वारा युवक का उपचार शुरू किया गया. इसी बीच 10 मिनट के बाद उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच मातम पसर गया। देर रात अस्पताल परिसर में परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमकीन हो गया

घटना की जानकारी मिलने पर लहेरियासराय की पुलिस डीएमसीएच पहुंची। मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *