अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने पर लोगों ने दी सूचना, मौके से मिला छह जिंदा बम।
दरभंगा, जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी स्थित मो जावेद के घर से पुलिस ने 7 जिंदा बम बरामद किया है।
बताया जाता कि बीती रात एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने परलोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त अर्धनिर्मित घर से छह जिंदा बम बरामद किया।
पुलिस ने सभी जिंदा का डिफ्यूज कर दिया है। जानकर बताते है कि इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर इतनी बड़ी संख्या में बम को रखा गया था।
अब पुलिस इस बात की तहकीकात करने में लगी है आखिर रात को किसने दो बम का विस्फोट किया है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
बता दे, सदर अनुमंडल के बहादुरपुर थाना डायल 112 की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि छोटी एकमी में एक निर्माणाधीन भवन में कुछ विस्फोट हुआ है।
प्राप्त सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थानाध्यक्ष लहेरियासराय, थानाध्यक्ष बहादुरपुर, गश्ती दल पदाधिकारी स०अ०नि० राजकिशोर सिंह बहादुरपुर थाना, अन्य पदाधिकारी एवं डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
जहां, घटनास्थल से सात जिंदा बम एवं विस्फोट हुए बम का अवशेष एक निर्माणाधीन भवन से बरामद किया गया। घटना के सम्बन्ध में बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि बीती रात सूचना मिली कि एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस को भेजा गया तो घटनास्थल से दो फूटा हुआ बम का बिखरा हुआ टुकड़ा बरामद हुआ। जबकि सात जिंदा बम को भी बरामद किया गया है।
बरामद किए गए बम डिफ्यूज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर अर्धनिर्मित मकान का मालिक मो जावेद का इसमें क्या संलिप्तता है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में अगर मो जावेद की संलिप्तता गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएग।
