Featuredदरभंगा

ट्रक की ठोकड़ से दो छात्र जख्मी, गंभीर हालत में रेफर।

बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी लहेरियासराय मुख्य सड़क में समधपुरा गांव के सामने सोमवार की दो वाहनों की जोरदार टक्कर में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।बतादें कि बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र के बहेड़ी गांव के रंजीत साहू के पुत्र 13 वर्षीय पुत्र राजू व ललित मंडल के 14 वर्षीय पुत्र सुभाष मंडल BR07AY9984 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से समधपुरा की ओर जा रहे थे।

जिसके आगे एक अज्ञात ट्रक भी उसी दिशा में जा रहा था।उक्त बाइक सवार ट्रक का ओवरटेक करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गया। इसमें मोटरसाइकिल सवार व चालक बुरी तरह घायल हो गया।

जिसमें मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची।जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी पहुंचाया ।

जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों की चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।जिन्हे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच से पीएमसीएच भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *