Featuredदरभंगाप्रादेशिक

प्लास्टिक और अन्य कबाड़ के बीच फटा बम, कचरा चुनने गए दो लड़के घायल।

बिहार के वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए विस्फोट में कचरा चुनने वाले दो किशोर घायल हो गए। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को रमेश कुमार और विक्की कुमार कचरा चुनने के लिए मधुरापुर भिंडा के पास गये थे। दोनों प्लास्टिक और अन्य बेकार के कबाड़ चुन रहे थे। कचरा चुनने के दौरान दोनों को कूड़े के ढेर से डिब्बे जैसा कुछ मिला, जिस पर मिट्टी लगी हुई थी। जैसे ही दोनों लड़कों ने बम पर लगी मिट्टी को झाड़ने के लिए उसे जमीन पर पटका, उसमें धमाका हो गया। इसी धमाके में दोनों किशोर जख्मी हो गए।

आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ लोग बैटरी बम से होने की बात कह रहे हैं। धमाके की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फैयाज हुसैन ने बताया कि कचरा चुनने के दौरान दो किशोर विस्फोट में घायल हो गए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है यह विस्फोटक कैसे पहुंचा। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह धमका बम का था या किसी और चीज का। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि शक है कि अपराधियों ने ही कचरे में बम छिपा कर रखा था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *