ज्ञात हो कि अहमदाबाद दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09421 को 17 जुलाई से 28 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया गया है। वही, दरभंगा अहमदाबाद सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09413 को आगामी 20 जुलाई से 31 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी रेलवे के द्वारा स्तर के आधार पर दी गई है। बताया गया कि इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पूरी नहीं हो पा रही थी और ना ही पर्याप्त बुकिंग हो पा रही थी, जिसकी वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है।
दरभंगा को गुजरात के अहमदाबाद से जोड़ने की इन ट्रेनों को रद्द करने के बाद रेलवे फिर से क्रमशः 28 अगस्त और 31 अगस्त के बाद निर्णय लेगी, कि इन ट्रेनों का क्या करना है। इसके साथ ही रेलवे ने बिहार के अलग-अलग जिलों को गुजरात से जोड़ने वाली कई और ट्रेनों को भी रद्द किया है। जिसके पीछे भी रेलवे का तर्क है पर्याप्त बुकिंग ना होना है।




