FUSION परियोजना के अंतर्गत दरभंगा सदर जिला चिकित्सालय एवं गंगवारा कैंसर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के पाँच’ विकास खंडों के प्रतिभागियों ने भाग लिया
1. प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन 29 जुलाई को CHO (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) और ANM ने प्रशिक्षण लिया।

2. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 30 जुलाई को चिकित्सा अधिकारी (MO), ब्लॉक स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM), फार्मासिस्ट, ब्लॉक सामुदायिक परिचालक (BCM) ने भाग लिया।
3. प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन 1 अगस्त को आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने प्रशिक्षण लिया। इस दिन द्वारा आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के लिए बाढ़ के दौरान गैर संचारी रोगियों की देखभाल पर फ्यूजन परियोजना द्वारा लिखी गई ‘आशा फील्ड गाइड” पुस्तिका का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एवं परियोजना द्वारा लिखी गई सहायक पुस्तिका “ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल फॉर मेडिकल ऑफिसर”, ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल फॉर CHO एंड ANM) के मॉड्यूल एवं ‘आशा फील्ड गाइड” पुस्तिका का विमोचन संयुक्त रूप से डॉ.अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जना), दरभंगा, डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी एवं (CDO एवं NCDO),डॉ.अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (DIO), डॉ. रवि, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ (District Epidemiologist), श्री प्रभात कुमार राजू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), श्री रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक (District Account Manager) एवं श्री इन्द्रजीत, जिला परिवार कल्याण सलाहकार (FLC) ने किया । सभी अतिथियों ने बाढ़ के समय गैर संचारी रोगियों को दवाएँ और स्वास्थ्य कर्मियों की समुचित तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपरोक्त अलग अलग कैडर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बाढ़ के दौरान गैरसंचारी रोग (NCD) से ग्रस्त रोगियों की समुचित स्वास्थ्य देखभाल जारी रखने के तरीके सिखाए गए एवं ऐसे बीमारियों के पहचान और इलाज में सहायता हेतु महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धन किया गया।

FUSION परियोजना:
FUSION एक शोध परियोजना है जो NIHR, यूनाइटेड किंगडम द्वारा वित्त-पोषित है। बिहार मे ं इसका नेतृत्व प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत, परियोजना प्रभाव प्रमुख कर रही है। फ्यूजन परियोजना का उद्देश्य उत्तर बिहार (पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा) में मानसून बाढ़ के दौरान NCD रोगियों की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना है।

प्रशिक्षण का संचालन:
प्रशिक्षण का संयोजन डॉ. रविकांत सिंह, अधिकारी प्रभारी, HBCHRC, मुजफ्फरपुर ने राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS), बिहार के सहयोग से किया।

प्रशिक्षण में निम्नलिखित विशेषज्ञों ने योगदान दिया:
डॉ. तुलिका सिंह – WHO परामर्शदात्री एवं राज्य NCD प्रकोष्ठ, SHS बिहार
डॉ रजनीश कुमार – स्टेट प्रोग्राम मैनेजर आयुष SHS बिहार
डॉ प्रिया कुमार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट IGIMS पटना
डॉ. प्रीति बाजपेई – राज्य मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदात्री, SHS बिहार
डॉ. श्रीजिनी – SCTIMST, तिरुवनंतपुरम
डॉ. निशांत कुमार – HBCHRC, मुजफ्फरपुर
डॉ. अभिनव कुमार – महावीर कैंसर संस्थान, पटना
श्री मुकुल कुमार और श्री रवि प्रकाश (स्टेट आशा ट्रेनर्स) एवं श्री नीरज कुमार पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट एवं कंसल्टेंट)
