समस्तीपुर में धारदार हथियार से दंपति पर हमला,पति की मौत:दामाद पर हत्या का शक।
समस्तीपुर में गुरुवार रात धारदार हथियार से दंपती पर हमला किया गया। हमले में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। ICU में एडमिट हैं। मृतक की पहचान सुरहा गांव निवासी वार्ड-1 निवासी गंगा प्रसाद यादव(45) के तौर पर हुई है। घायल पत्नी का नाम संजू देवी (40) है। हत्या का आरोप दामाद पर लगा है। क्योंकि वारदात को वो हाल चाल के लिए भी नहीं पहुंचा।
मृतक गंगा प्रसाद की पुत्री निशा ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2011में हुई थी। बहनोई मेरी बहन के साथ मारपीट करते थे। बुधवार के दिन में बहन का फोन आया था। उसने बताया कि मेरे साथ आज भी मारपीट हुई है। इसके बाद पिताजी कौड़ा गांव पहुंचे। बड़ी बहन को उसके ससुराल से लेकर गांव आ गए। गुरुवार रात को माता-पिता दलान में सो रहे थे।
सुबह काफी देर तक नहीं जगे। दोनों का मुंह कंबल से ढंका था। हटाया को खून से लथपथ पड़े थे। पिताजी की मौत हो चुकी थी। मां की सांसें चल रही थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए बेगूसराय में एडमिट कराया।
इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बहनोई अमरेश कुमार देखने तक नहीं आए। इससे शक और गहरा हो गया। हमेश शराब के नशे में होता है। मेरे घर और ससुराल की दूरी महज चार किलोमीटर होगी। हो सकता है उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया हो।
मौके पर जांच के लिए पहुंचे डीएसपी।
धारदार हथियार से हमला
वहीं, मृतक के साढू राम जपू राय ने बताया कि जानकारी मिलते ही ससुराल पहुंचा। दोनों साला प्रदेश में रहते हैं। धारदार हथियार से काटा है। किसने किया, ये किसी ने नहीं देखा है। जिस तरह से अमरेश कुमार का व्यवहार है। उससे लग रहा है कि उसने ही घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि इस घटना को उसी के दामाद ने अंजाम दिया है क्योंकि घटना के बाद उसके घर छापेमारी कराई गई थी तो वह घर पर भी नहीं मिला था। ससुर की मौत के बाद वह मिलने भी नहीं आया। पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।मृतक की बेटी ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया।
