Featured

राष्ट्रीय सेवा योजना का हर घर तिरंगा अभियान:समस्तीपुर में कॉलेज के छात्रों ने गांवों में निकाली तिरंगा यात्रा।

समस्तीपुर में मोहनपुर के कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025” के तहत तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक डॉ. संतोष कुमार ने की। एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

स्वयं सेवकों ने कॉलेज के आसपास के गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को देश की आजादी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

जहां देश के प्रति शहीद होने वाले वीर सैनिक की गाथा भी एक महत्वपूर्ण गाथा सुनाई गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. सूर्यप्रताप, डॉ. अभय कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार और डॉ. अर्चना कुमारी प्रमुख थे।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र पांडेय के साथ रघुवीर, चंदन, पिंटू, कुंदन, संजय, ब्रजेश, राजा और राहुल ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा आदर्श, रजनीश, प्रियांशु, शिवम, प्रीति, पिंकी, राजनंदनी, अन्नू, ईशा और पायल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *