Featuredदरभंगाप्रादेशिक

प्यार में नाकाम युवक ने खुद को मारी गोली।

दरभंगा: शहर के बेंता सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत केएस कॉलेज के निकट एक युवक द्वारा खुद को गोली मार लिए जाने का मामला सामने आया है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी है और मामले को जांच का विषय बताया गया है। युवक को इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। युवक के दाहिने तरफ सीने में एक गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और खोखा भी बरामद कर लिया है।

घायल युवक की पहचान कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के रहने वाले स्व0 गोपाल चौधरी के पुत्र राहुल कुमार चौधरी के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। प्रेम में विफल होने पर युवक ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार घायल का हाल जानने स्वयं डीएमसीएच पहुंचे। परंतु युवक कुछ भी बताने की हालत मे नहीं था।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *