बेगूसराय में आज ट्रांसफर्मर में अचानक आग लगने से ट्रांसफार्मर के साथ-साथ एक दुकान भी जलकर राख हो गया। हादसे 2 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र में नित्यानंद चौक की है। दरअसल, आज ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकला रहा था।
इसे ठीक करने के लिए बिजली मिस्त्री को बुलाया गया। बिजली मिस्त्री के लौटते ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई। पीड़ित दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि सुधा आइटम और ठंडा का कारोबार करते थे। ट्रांसफर्मर में आग लगने से मेरा दुकान भी जल गया।
तीन-चार दिन से ट्रांसफार्मर से निकल रही थी चिंगारी
पीड़ित दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि वह सुधा के प्रोडक्ट और कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करते थे। ट्रांसफार्मर में आग लगने से मेरा दुकान भी जल गया, 2 लाख की क्षति हुई है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। जब तक हम पहुंचे तब तक आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन सब कुछ जलकर राख हो गया, फ्रिज भी जल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन से ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकल रही थी। विभाग को सूचना दिए थे, सुबह में मिस्त्री आया, लेकिन उसके जाने के थोड़ी देर बाद ही घटना हुई। ट्रांसफार्मर ब्लास्ट करने से बगल के एक दुकान को भी काफी क्षति हुई है।
स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से घटना हुई है, लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं होती है।




