बेटी की चीखों से कांपा बिहार… बेगूसराय में BJP नेता की बेटी पर एसिड हमला।
बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता की बेटी पर एसिड अटैक कर दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की 24 वर्षीय बेटी है. उस पर रात करीब 2 बजे बदमाशों ने खिड़की से तेजाब फेंका. हमलावर चाहरदीवारी फांद कर घर की खिड़की तक पहुंचे और सोई हुई छात्रा के ऊपर एसिड डालकर फरार हो गए. एसिड के हमले से लड़की के चेहरे और शरीर पर गंभीर जलन हुई है.
