Featured

बिहार के इन जिलों में हॉट डे अलर्ट, बढ़ते तापमान से राज्य में लू जैसी स्थिति।

बिहार में पछुवा हवा और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है. राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पछुवा हवा और बढ़ते तापमान के कारण लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है.

 

राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. हालांकि, पिछले दो दिनों से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है. ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हवा की गति तेज बनी रहेगी, लेकिन मौसम में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, बिहार के कई जिलों में हॉट डे की स्थिति भी बनी रह सकती है. इनमें कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, पटना, वैशाली, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, बांका और जमुई जिले शामिल हैं.

 

तापमान में गिरावट की भी संभावना अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आज यानी 31 मार्च 2025 को 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि इसका खास असर महसूस नहीं होगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान बिहार में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने की आशंका है. आईएमडी के अनुसार, राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा और ज्यादतर जगहों पर अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

 

कैसा रहेगा राजधानी का मौसम? राजधानी पटना के मौसम का मिजाज भी चढ़ा हुआ रहेगा. जानकारी के मुताबकि यहां का भी अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पटनावासियों को सावधानी बरतने और धूप से बचने की सलाह दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *