Featured

बिहार में 9 बड़ी वारदात! ASI की हत्या, दरोगा की वर्दी फाड़ी, 60 साल की महिला से दरिंदगी।

मुंगेर में ASI संतोष की हत्या

मुंगेर में ASI संतोष कुमार सिंह की हत्या के बाद से बिहार के अलग-अलग हिस्सों से कई आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में ज्यादातर मामले पुलिस पर हमले के हैं। हालांकि, पुलिस ने ज्यादातर मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन पुलिस ने ASI संतोष के 4 हत्यारों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे।

दरोगा की वर्दी फाड़ी और

वहीं, राजधानी पटना के मनेर में शराब पीकर कुछ लड़कों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने रोकने गई पुलिस की टीम पर हमला किया। नशे में धुत इन लड़कों ने दरोगा की वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही भागलपुर के अतिचाक थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। सूचना मिलने पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो उन लोगों ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। इस हमले में महिला सब इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

वहीं, भागलपुर में होली की छुट्टियां मनाने आए एक जवान को कुछ अपराधियों द्वारा बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। इसके अलावा, आरा शहर में शराब माफियाओं के कुछ बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, आरा के नवादा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को आपसी रंजिश में गोली मारी।

60 साल की महिला का रेप और हत्या

इसके अलावा, नालंदा में एक 60 साल की महिला के साथ रेप कर हत्या कर दी गई। पटना के मसौढ़ी में रंग लगाने को लेकर एक विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं। शेखपुरा में भी होली के हंगामे के बीच दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *