Featured

बेगूसराय : युवक सरेआम लहरा रहा कट्टा:बेगूसराय में वीडियो सामने आते ही FIR, पुलिस खोज रही; महिलाओं को दे रहा धमकी

हाथ में पिस्टल और कट्टा लेकर धमकी दे रहा आरोपी।
बेगूसराय में सरेआम हथियार लहराने और एक महिला को धमकी दिए जाने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा का बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आते ही कट्टा लहराने वाले की पहचान कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा कि कल पसपुरा गांव में शुभम कुमार नाम का लड़का रोड पर कट्टा और पिस्टल लहरा रहा था।

वायरल वीडियो में युवक के साथ महिलाएं।
इस दौरान उसने एक महिला को धमकी भी दी। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि शुभम के असामाजिक गतिविधि के कारण महिला ने थाना में कोई सूचना नहीं दी है।

सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पसपुरा गांव में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़का दो हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष द्वारा इस सूचना एवं वायरल वीडियो का सत्यापन करके लड़के की पहचान की गई।

वायरल वीडियो में कट्टा के साथ शख्स।
हथियार लहराने वाले की पहचान स्थानीय निवासी तूफानी सिंह के बेटे शुभम कुमार के रूप में की गई है। सत्यापन के आधार पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बच्चों का मनबढ़ूपन और समाज में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किए जाने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *