Featured

दरभंगा : अहिल्या स्थान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित:दरभंगा में प्रतिभा सम्मान समारोह, म्यूजिक ग्रुप ने दी प्रस्तुति

दरभंगा के अहियारी नगर पंचायत के अहिल्या स्थान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुई। 13वीं राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव के पहले दिन की शाम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा नहीं पहुंचे।

पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री हरि साहनी, विधायक संजय सराबगी, जीवेश कुमार, न्यास के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जयशंकर झा, वर्तमान अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सचिव हेमंत झा, एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ सदर टू ज्योति कुमारी, एडीएम सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन सत्र के बाद एक-एक कर मंत्री और नेताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सभी ने जल्द ही अहिल्या उद्धार परिसर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने-अपने दावे पेश किए। प्रतिभा सम्मान समारोह में म्यूजिक ग्रुप ने प्रस्तुति दी।

महोत्सव में सजाया गया राम जानकी मंदिर।
बजरंग म्यूजिक ग्रुप की ओर से प्रस्तुति

बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की ओर से प्रस्तुति दी गई, जिसकी लोगों ने खूब सराहा की। रात के 8 बजे के बाद देर रात तक प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका पूनम यादव और उनकी टीम की प्रस्तुति हुई। भोजपुरी हिंदी राष्ट्रभक्ति गानों पर लोग झूमते रहे। ठंड के प्रभाव के कारण लोगों की संख्या अधिक नहीं देखी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते मंत्री, विधायक, अधिकारी व अन्य।
आयोजकों ने बताया कि आज 24 नवंबर को संध्या सत्र में समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगी। रात में 8 बजे के बाद मैथिली लोक गायक माधव राय, जुली झा, पूनम मिश्रा, रामबाबू झा और मोनी झा की देर रात तक प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *