Thursday, June 25, 2026
Homeबिहार : बिहार में कोहरे का कहर और ठंड की दस्तक, तीन...

बिहार : बिहार में कोहरे का कहर और ठंड की दस्तक, तीन दिन में और गिरेगा तापमान

- Advertisement -

बिहार के कई जिलों में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। यहां वायु प्रदूषण काफी बढ़ा है। इस बीच अब राज्य में ठंड ने दस्तक दी है और लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। ज्यादातर लोगों के घरों में कूलर-पंखे बंद हो चुके हैं। सुबह और रात के वक्त लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। ठंड के साथ-साथ बिहार के कई जिलों में कोहरे ने भी दस्तक दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 17 नवंबर यानी रविवार को बिहार के अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, शिवर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत कुछ अन्य जिलों में कोहरा रहेगा।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने वैशाली, सारण, सहरसा, भोजपुर, कटिहार, मुंगेर, बेगूसराय जिलों के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। सुबह के वक्त कई जिलों में कोहरा नजर आया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राज्य में अगले तीन दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जाहिर है पारा गिरने के बाद लोगों को ठंड का एहसास और भी ज्यादा होगा। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यहां तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसकी वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular