Featured

दरभंगा : दरभंगा आइकॉन अवार्ड से नवाज़े गए संतोष दत्त झा, बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हाथों मिला सम्मान ।

विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को दरभंगा आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया l
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पहुंची थीं, कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य से अपनी पहचान बनानेवाली हस्तियों को सम्मानित किया गया l सेलिब्रिटी स्नेहा उल्लाल के साथ ही कर्यक्रम में जाले के विधायक जीवेश मिश्रा और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे l
दरभंगा आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होने पर उत्साहित दरभंगा के बड़ी तरौनी निवासी स्व. गोविन्द दत्त झा एवं निर्मला देवी के पुत्र संतोष दत्त झा ने समाजसेवा के अपने मिशन को और नयी पहचान देने का संकल्प दुहराया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *