Featured

दरभंगा : महिलाओं के अधिकार और सम्मान की हर लड़ाई लड़ने केलिए संकल्पित है महिला विचार मंच: अर्पणा झा।

दरभंगा: कागज पर भले महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने की बात कही जा रही हो, पर सच तो ये है कि आज भी न सरकार और न समाज महिलाओं को बराबरी का अधिकार दे रहा है। शासन सत्ता में भी प्रतिनिधित्व की बात हो तो वहां भी बराबरी तो दूर की बात, पुरुषों का आधा भी महिलाओं को हिस्सेदारी नही मिलती। जबकि लोकतंत्र को बचाने में पुरुषों से आगे महिलाएं आज भी हैं। महिलाओं का मतदान प्रतिशत इसका सीधा उदाहरण है।

उक्त बातें महिला विचार मंच की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने कहीं। वे सोमवार की संध्या शहर के श्यामा मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बैठक में भाग लेने पहुंची थी।।

उन्होंने कहा कि ऐसे में समाज और शासन सत्ता से अपने अधिकार और सम्मान को पाने की लड़ाई महिलाओं को खुद लड़नी होगी। ऐसी सभी महिलाओं को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है महिला विचार मंच। हर क्षेत्र की महिला, चाहे गृहणी हो या कामकाजी, सभी पूरे उत्साह से महिला विचार मंच से जुड़कर संगठन को मजबूत बना रही है।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और एकसाथ मिलकर अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने की सहमति जताई।

बैठक में प्रदेश संयोजक अर्पणा झा के साथ साथ अर्चना झा, नूतन झा, सोनी सिंह, पूजा सिंह एवं नेहा कुमारी आदि भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *