Featuredदरभंगा

ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स फिटिंग और सर्विस तार शिफ्टिंग को लेकर कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

सहायक विद्युत अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि 11 केवी फीडर नंबर-6 में शिक्षा विभाग के पास में ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स फिटिंग और सर्विस तार

शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। जिसके कारण 200 केवीए ट्रांसफार्मर का स्विच काट कर कार्य किया

जाएगा। इस ट्रांसफार्मर का लाइन मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी।

प्रभावित होने वाले क्षेत्र अब्दुलागंज, करमगंज आदि शामिल है। मंगलवार को 11 केवी गुल्लुवाड़ा फीडर में केबल बदलने का काम किया जाएगा।

वाजिदपुर चौक के निकट स्थित 200 केवीए ट्रांसफार्मर का स्विच काट कर केबल बदली का कार्य किया जाएगा। जिस कारण से उक्त ट्रांसफार्मर का लाईन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *