Featuredदरभंगा

दोस्त के हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा। दोस्त के हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल किए गए रिवाल्वर और मोबाइल की बरामदगी के लिए गोताखोरों को लहेरियासराय के राय साहब पोखर में लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोताखोर कई घंटे तक पिस्तौल और मोबाइल की खोज पानी में करते रहे, लेकिन इस दौरान पोखर से मृतक का चश्मा ही मिला।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी सुमित रंजन की निशानदेही पर राय साहब पोखर में तालाश किया जा रहा है। सोमवार को दिनभर गोताखोर तालाब में गोता लगाते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। बता दे कि 2 मई की रात सदर थाना

क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के रहने वाले जयप्रकाश यादव के पुत्र बब्लू कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने बब्लू के शव को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के राधेपुरा गंगापट्टी नोनी पुल के पास सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया था।

वहीं पहचान को छुपाने के लिए एसीड जैसा पदार्थ पूरे शरीर पर डाल दिया था। हत्या करने के बाद सुमित रंजन सहित अन्य आप आई बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता के रहने वाले अंकित कुमार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के

बंगाली टोला निवासी अभिषेक सौरभ व सैदनगर के रहने वाले शिवम राउत फरार हो गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुमित की मां और बहन को थाना पर होने की सूचना मिली हो तो सुमित थाना में सरेंडर कर दिया। मां और बहन को छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *