Friday, July 31, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

टेम्पो के पलटने से 6 लोग घायल।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से बिरौल जा रही टेम्पो के पलटने से 6 लोग घायल हो गए। इस दौरान दो लोंगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सत्तीघाट पीएचसी मे भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान से बिरौल जा रही टेम्पो का हरिनगर के पास संतुलन बिगड़ने से सड़क पर ही पलट गई, जिसमें टेम्पू पर सवार 6 लोग घायल हो गए और दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि टेम्पू चालक नशे की हालत में टेम्पू चला रहा था। टेम्पू की रफ्तार इतनी थी कि हरिनगर के पास सड़क किनारे रखे मिट्टी की ढेर पर अचानक टेम्पू

चढ़ गया जिसके बाद टेम्पू जोरदार आवाज के साथ पलटी मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सत्तीघाट पीएचसी में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *