Featuredदरभंगा

शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन-2024 मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम

का आयोजन एमआरएम महिला कॉलेज दरभंगा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम चंद्र गुप्त की अध्यक्षता में

आयोजित किया गया। जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा, उप निदेशक सूचना एवं जन-संपर्क सत्येन्द्र प्रसाद, डीपीओ आईसीडीएस डॉ. रश्मि वर्मा, बाल सरंक्षण

पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, कॉलेज कि शिक्षिका डॉ. रुप कला सिन्हा, डॉ. पुतुल सिंह, डॉ.प्रियंका कुमारी

एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा युवती मतदाता को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में युवती मतदाताओं ने भाग लिया और उन्हें शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *