Featuredदरभंगा

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार गिरफ्तार।

मनीगाछी। नेहरा थाना की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी मोटरसाइकिल चोर खजौली थाना क्षेत्र के मनिअरबा गांव के रहने वाले कृष्ण

कुमार सिंह, हरेंद्र यादव, इसी थाना क्षेत्र के बेला कोठी गांव निवासी चंदन कुमार एवं चतरा गांव निवासी सन्नी कुमार बताए जाते हैं।

घटना की जानकारी देते हुए नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि गत 7 अप्रैल की रात्रि गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों कृष्ण कुमार सिंह एवं चन्दन कुमार को पैठान कबई गांव में चेकिंग की गई।

मोटरसाइकिल के कागजातों की जांच में वह मोटरसाइकिल चोरी की साबित होने पर उससे गहनता से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर खजौली थाना की पुलिस की सहयोग से छापामारी कर हरेंद्र यादव एवं

सन्नी कुमार को दो और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई

शुरू कर इसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए कृष्ण कुमार सिंह, हरेंद्र यादव एवं सन्नी कुमार पर खजौली थाना में पहले से मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *