Featuredदरभंगा

डीएमसीएच में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा युवक रंगे हाथों गिरफ्तार।

डीएमसीएच में चोरी की घटना कम नहीं हो रही है। फिर से इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गई है। शनिवार को एक 23 साल के युवक को पुराने सर्जरी भवन से लोहा चोरी करते पकड़ा गया।

युवक को अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने रंगे हाथों से पकड़ लिया। युवक खुद को फैजुल्लाखां मोहल्ला का मो. अफराज बता रहा है। जिसे अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बेंता थाना को सौंप दिया है।

जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि डीएमसीएच में पुराने सर्जरी भवन को एक माह से तोड़ा जा रहा है।

सर्जरी भवन को तोड़कर समानों को परिसर में ही रखा जा रहा है। जिसे तोड़ने के लिए बीएमएसआईसीएल को टेंडर दिया गया है।

लेकिन कुछ नशेड़ी युवक नशा करने के लिए लोहे की लोड को इन दिनों चुरा रहे हैं। जिसे बेच कर वे नशा से जुड़ी समान को खरीदते हैं। वहीं, शनिवार को ही एक सफाई कर्मी को भी लोहे के लोड को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। लेकिन उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इधर, कुछ दिन पहले भी गायनी विभाग के ऑक्सीजन प्लांट से एक इन्वर्टर की चोरी कर ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *