Featuredदरभंगा

पच्चीस हजार के इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे।

भोजपुर पुलिस ने लूटकांड में वांछित एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वांछित की गिरफ्तारी जगदीशपुर थाना के कौंरा गांव के समीप से हो सकी।

पकड़ा गया नीतीश कुमार मूल रूप से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का निवासी है। पूर्व में पुलिस कस्टडी से फरार हाे चुका था। इसकी जानकारी रविवार को एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधी का पूर्व का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। उसके अपराधिक इतिहास को देखते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। टॉप-10 की सूची में भी नाम शामिल था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांटेड इनामी अपराधी कौंरा गांव के पास छिपा हुआ है।

जिसके बाद जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र एवं थानाध्यक्ष बिगाउ राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर वांछित इनामी अपराधी नीतीश कुमार को धर दबोचा। टीम में दारोगा जयंत प्रकाश समेत डीआइयू के पदाधिकारी शामिल थे।

पूर्व में पकड़ा गया अपराधी एनएच 319 कौंरा के पास से पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। पकड़े गए अपराधी पर जगदीपुर थाना में तीन एवं आरा टाउन थाना में एक केस पूर्व से दर्ज है।इसमें अधिकांश मामला लूट कांड से संबंधित है। 15 अप्रैल 2023 को पकड़ा गया अपराधी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। जिसे लेकर टाउन थाना में केस हुआ था। उसके बाद से ही पुलिस उसे दबोचने के प्रयास में लगी हुई थी।

संदेश थाना के संदेश चौक के पास पुलिस ने छापेमारी कर देसी पिस्तौल व गोली के साथ एक बदमाश को रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश रंजन कुमार संदेश के अहपुरा गांव का निवासी है। इसे लेकर प्राथमिकी की गई है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बदमाश तिर्थकौल गांव के पास हथियार लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। जिसके बाद थानायध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की।

टीम ने घेराबंदी कर रंजन कुमार को संदेश चाैक के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन गोली के साथ धर दबोचा। इसे लेकर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर आरा के नवादा थाना उत्पाद अधिनियम से संबंधित केस है। उस केस में जेल भी गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *