Featured

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव के खिलाफ मामला दर्ज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता अक्षित अग्रवाल की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। चौधरी पर आरोप है कि एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पीएम मोदी और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अक्षित अग्रवाल ने कहा कि सचिन चौधरी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

2 अप्रैल, 2023 को उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता अक्षित अग्रवाल की शिकायत पर संभल कोतवाली में कानूनी धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया है। भाजयुमो के जिला कार्यालय प्रभारी अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की। चौधरी ने अडानी मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने हिंदू धर्म के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी वाला वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *