Featuredदरभंगा

बिरौल थानाक्षेत्र में ढाबा मालिक से हुए लूट मामले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

दरभंगा: जिले के बिरौल थानाक्षेत्र अंतर्गत सुपौल-शिवनगरघाट मुख्य सड़क एसएच 56 पर एक वर्ष पूर्व ढाबा के मालिक से पिस्टल के बल पर बाइक, मोबाइल व मनीबैग छिनकर भाग जाने के मामले में संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

गिरफ्तार अपराधी मूल रूप से सोनवरसा थाना के भरौली गांव का रहने वाला पियूष सिंह राजपूत पूर्णिया जिला के मधुबनी टीओपी में ठिकाना बना कर रह रहा था। वहीं से वह अपने अन्य गुर्गों के साथ घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसकी पुष्टि प्रेसवार्ता के दौरान बुधवार को एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने करते हुए बताया कि 3 सितंबर 2022 को सोनबेहट गांव के ही एक किचन ढाबा संचालक सरोज मंडल को रात्री के करीब ढेड़ बजे उनके घर के सामने ही हुंडई कार सवार चार अपराधियों ने पीछा कर कनपटी में पिस्टल सटा कर अपाचे बाइक व मोबाइल एवं मनी बैग छिनकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वैज्ञानिक विधि से अनुसंधान शुरू कर दिया।

इसी क्रम में लूटी गई अपाचे बाइक से पांच अक्टूबर 2022 को तीन अपराधियों ने पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी पियूष सिंह के साथ मिलाकर घटना को अंजाम देने वाले राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि पियूष सिंह एवं बिल्ला उर्फ रोहित फरार हो गया था। इस बीच पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया। इसी दौरान बाइक लूट घटना को अंजाम देने वाले तीसरे साथी का ठीकाना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार पियूष सिंह का बिरौल थाना के अलावे पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना में तीन अन्य अपराधिक मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *